Latest Movie

Sunday, 28 April 2019

क्या आप कम डिस्क स्‍पेस से परेशान हैं?

क्या आप कम डिस्क स्‍पेस से परेशान हैं?
क्या आप लगातार कम हो रही डिस्क स्‍पेस से परेशान हैं? यह तब होता हैं, जब आपका पीसी पुराना होता हैं जिसकी हार्ड डिस्‍क कि कपैसिटी काफी कम होती हैं या आप नए SSD का उपयोग कर रहे हैं।

इस समस्या से निपटने के लिए आप विंडोज का Disk Cleanup टूल का इस्तेमाल कर थक चुके होते हैं और अब आपको All In One Optimizers पर से भी भरोसा उठ चुका होता हैं, जो आमतौर पर इतने इफेक्टिव नहीं होते।

Auslogics Windows Slimmer:

आपके पास अपने कंप्यूटर पर बहुत सी चीजें हैं जिनका उपयोग आप कभी भी नहीं करेंगे। इनमें कुछ नॉन- ऑप्टीमल सेटिंग, कुछ सिस्टम ऐप्स जो लॉन्च नहीं किए जाएंगे या कुछ एक्टिव ऑप्‍शन जो बैकग्राउंड में डेटा ट्रांसमिट करेंगे।

यह सभी चीजें आपके पीसी की कीमती स्‍पेस को लेते हैं और सिस्‍टम रिसोर्सेस कि बरबादी करते हैं, जिससे आपके पीसी कि एफिशिएंसी कम हो जाती हैं।

साथ ही, आपके पीसी के सुचारु संचालन के लिए नियमित मेंटेनेंस महत्वपूर्ण है। सॉफ्टवेयर के पुराने और लुप्त हो चुके वर्जन को डिलीट करने, अनचाही फाइलें और क्लस्टर को क्लिन करने से आपके पीसी के परफॉरमेंस में काफी सुधार हो सकता है।

अनचाहे फ़ाइलें और फ़ोल्डर्स और अन्य टेम्पररी डेटा एक अव्यवस्था बनाते हैं जो आपके पीसी की स्‍पीड को धीमा कर देती है।

यह वह जगह है जहां Auslogics Windows Slimmer आपकी सहायता कर सकता है। यह एक निशुल्क सॉफ़्टवेयर है जो आपके पीसी से विंडोज के फूटप्रिंट्स के निशान को निकाल सकता है और आपके पीसी को फास्‍ट कर सकता है, जो क्लटर फाइल को डिलीट कर और सभी इंस्‍टॉल एप्‍लीकेशन और प्रोग्राम्‍स को मैनेज कर पीसी कि स्‍पीड को बढ़ाता हैं।

Auslogics Windows Slimmer निरर्थक डेटा को क्लिन करने के लिए एक फुल-सर्विस ऑप्‍शन है।

इसका लक्ष्य गैर-आवश्यक डेटा को स्‍लीम करना है जो आपके पीसी कि कीमती स्‍पेस ले रहे हैं। इससे आपके पीसी का परफॉरमेंस और स्‍पीड़ बढ़ सकता हैं।

Windows Slimmer को अनावश्यक विंडोज कंपोनेंट को रिमूव करने, अप्रचलित या बिना काम के ऐप को अनइंस्‍टॉल करने और पीसी की सेटिंग्स को ट्वीक कर ओएस के फुटप्रिंट को छोटा करने के लिए, मेमोरी को कम करने और प्राइवेसी प्रोटेक्‍शन के लिए लगने वाले CPU पावर को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Windows Slimmer में मेंटेनेंस के दो टाइप है; one-time maintenance जिसमें आप विशिष्ट फ़ाइलों और डिसेबल कंपोनेंट डेटा जैसे Windows.old फ़ोल्डर को टार्गेट कर सकते हैं।

दूसरा regular maintenance है, जैसा कि नाम का अर्थ है उन एरियाज को क्लिन करता है, जिन्हें मेमोरी डंप फ़ाइल्‍स, रीसायकल बिन, टेम्‍पररी और कैश फ़ोल्डर्स आदि की तरह जिनपर निरंतर ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

अंत में, आप ऐप लिस्‍ट को क्लिन-अप कर सकते हैं जहां आप किसी भी ऐप को अन-इंस्‍टॉल कर सकते हैं।

यह प्रोग्राम Win 10, 8 / 8.1, Win 7, Vista और XP ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है।

यह प्रोग्राम मेंटेनेंस के दो अलग-अलग मोड में आता हैं।

No comments:

Post a Comment